श्री कोटवा धाम चौराहे पर विधि विधान के साथ न्याय के देवता शनिदेव जी महराज की जयन्ती मनाई गई

श्री कोटवा धाम चौराहे पर विधि विधान के साथ न्याय के देवता शनिदेव जी महराज की जयन्ती मनाई गई

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। न्याय के देवता शनिदेव जी महराज की जयन्ती श्री कोटवाधाम चौराहे पर स्थित शनिदेव मन्दिर में हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने शनिदेव जी की मूर्ति का गंगा जल,काले तिल,कडुवा तेल से तथा दही से आचमन कराकर धूप अगरबत्ती करने के पश्चात भगवान का भोग लगाकर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। शनिवार को न्याय के देवता की जयन्ती के अवसर पर शनिदेव भगवान के भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। मन्दिर की संस्थापक श्रीमती गुड़िया देवी,सदस्य शालू रावत एडवोकेट,अजय कुमार रावत एडवोकेट, जयलक्ष्मी रावत शौम्या रावत,शिवम रावत,शुभम सिंह, अनूप विश्वकर्मा, भुल्लर शाहू लल्लू शाहू प्रमोद कुमार रावत नन्हा, दिनेश कुमार, सोहनलाल गौतम सहित सैकड़ों शनि भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। मन्दिर की संस्थापक श्रीमती गुड़िया देवी ने उपस्थित भक्तों को उपदेशित करते हुए कहा कि भगवान शनिदेव न्याय के देवता हैं जो अपने भक्तों को सच्चाई के मार्ग पर चलने,जीव, जन्तु,मानव प्राणी सभी के साथ प्रेम पूर्वक ब्यवहार कर मोक्ष प्राप्ती का मार्ग प्रशस्त करने का संदेश देते हैं।