दो दिवसीय प्रशिक्षण मे राज्य सभा सांसद डॉ संगीता बलवंत चिलचिलाती धूप मे बाइक से पहुंची प्रशिक्षण स्थल

दो दिवसीय प्रशिक्षण मे राज्य सभा सांसद डॉ संगीता बलवंत  चिलचिलाती धूप मे बाइक से पहुंची प्रशिक्षण स्थल

निष्पक्ष जन अवलोकन

प्रमोद सिन्हा

गाज़ीपुर /आज भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति और सिद्धांत से रूबरू कराने के लिए दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 गाजीपुर में एक निजी होटल में आरंभ किया है इस कार्यक्रम में गाजीपुर जनपद के तमाम जन प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता नेता इस प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए इस कार्यक्रम में जहां सभी नेता और जनप्रतिनिधि अपने चार पहिया वाहन से बैठकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे तो वहीं गाजीपुर की राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत अपने पतिदेव के साथ बाइक पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची और फिर प्रशिक्षण शिविर में अपना नामांकन करने के बाद कार्यक्रम में शामिल हुई जब उनसे इस कड़कड़ाती  धूप में जब पारा 42 के पार जा चुका है और ऐसे में बाइक पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने बताया किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत देश को 2047 तक विकसित भारत बनाना चाहते हैं और वह भी 140 करोड़ भारतवासियों के साथ मिलकर और समय-समय प्रधानमंत्री देश के लोगों से कोई ना कोई अपील करते रहते हैं जिसका कोई ना कोई मतलब होता है और हाल ही में वैश्विक संकट को देखते हुए डीजल पेट्रोल की कम खपत करने के साथ एक साल तक सोने की खरीदारी नहीं करने की अपील किया था उनका कहना है कि हम ईंधन का संरक्षण करें और उन्हीं के अपील के मद्देनज़र एक दिन और भी मैं अपने कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा के माध्यम से पहुंची थी और आज एक बार फिर प्रशिक्षण महा अभियान जो दो दिनों तक चलने वाला है उसमें बाइक से पहुंचकर प्रधानमंत्री के अपील को सार्थक बनाने का काम किया है साथ ही उन्होंने देश के लोगों से कहा कि जो लोग अधिक से अधिक गाड़ियों से चल रहे हैं उसका हम काम से कम उपयोग करें ताकि देश हित में हम अपना योगदान कर सके।सीएनजी के रेट में बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री अपने को विकासशील देशों की कतार से हटाकर विकसित देशों में ले जा रहे हैं और समय-समय पर जो भी परिस्थितियों है उसको भारत वासियों के साथ मिलकर लड़ रहे हैं ऐसे में मोदी जी सभी समस्याओं का हल निकाल देंगे।