मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता, आयुष्मान कार्ड और विवेकाधीन कोष से मदद का भरोसा दिया।

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी
गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी
मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी
मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

विभव पाठक 

निष्पक्ष जन अवलोकन 

गोरखपुर, 16 मई। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनके उपचार में पूरी मदद करेगी।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री करीब 200 लोगों से मिले। उन्होंने कुर्सियों पर बैठे लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र लिए और मौजूद अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। विभिन्न मामलों से जुड़े फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। एक महिला ने अपने बच्चे के इलाज में आर्थिक परेशानी और आयुष्मान कार्ड न होने की बात मुख्यमंत्री को बताई। इस पर सीएम योगी ने आत्मीयता से कहा कि “चिंता मत करिए, बच्चे का इलाज जरूर होगा।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इसी प्रकार एक अन्य महिला ने भी इलाज में मदद की अपील की, जिस पर मुख्यमंत्री ने उसे भी भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज में हरसंभव सहयोग करेगी। इलाज से जुड़े प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मेडिकल इस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर शासन को भेजी जाए, ताकि सहायता जल्द उपलब्ध कराई जा सके।

जनता दर्शन के दौरान अपराध, जमीन कब्जा और अन्य शिकायतें भी सामने आईं। इन मामलों में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

इस दौरान कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ भी जनता दर्शन में पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलारा, उन्हें चॉकलेट दी और आशीर्वाद भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार से लोग भावुक नजर आए।