नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के विकास के लिए 77 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित

नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के विकास के लिए 77 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित
नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के विकास के लिए 77 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी की बोर्ड बैठक में आगामी वर्ष के लिए विकास एवं अन्य कार्यक्रमों के संचालन हेतु 70 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्य FCमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट धाम कर्वी की नगर पालिका को विभिन्न मदों में करोड़ों की सौगात दी है। धार्मिक नगरी होने के नाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां के विकास के लिए स्वयं चिंतित हैं और नगर पालिका परिषद को बी श्रेणी का दर्जा सरकार ने दिया जिससे अब यहां विकास की गति और तेजी से बढ़ेगी। पालिका में आई के स्रोत बढ़ाने के लिए पुराने बस स्टैंड में एक परिसर का निर्माण करने का प्रस्ताव है ।इसी तरह स्टेशन रोड में छोटे-छोटे दुकानदारों के लिए सड़क के किनारे छोटी-छोटी दुकान बनाने पर भी विचार किया गया है ।इसके अलावा नगर को साफ सुथरा रखना प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने विभिन्न मार्गों के निर्माण के लिए भी बजट में अच्छा खासा प्रावधान किया गया है किसी भी वार्ड में अब प्रकाश व्यवस्था की कमी नहीं रहेगी। जो गलियां कच्ची है उनका पक्का निर्माण कराया जाएगा, जल निकासी के लिए भी बजट में प्रावधान हुआ है। अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि नगर को सुंदर बनाने की प्रक्रिया गतिमान है धनुष चौराहा से लेकर शंभू बाबू पेट्रोल पंप तक सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य विकास प्राधिकरण को सौंप दिया गया है इसी तरह अन्य मार्गो को भी सुंदर बनाने का प्रयास रहेगा। शास्त्री नगर एसडीएम कॉलोनी में जो सड़क शिवपुरी बच्चा जेल तक निर्माणाधीन थी वह अधूरी होने से लोगों को दिक्कत थी अब इसका निर्माण बहुत जल्द होगा। इसके अलावा और भी सड़कें बनाई जाएंगी। अधिशासी अधिकारी लालजी यादव और सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला द्वारा बजट प्रावधान की विधिवत जानकारी बोर्ड बैठक में दी गई। बैठक में पालिका सभासद शंकर प्रसाद यादव विनय त्रिपाठी विनीत पयासी राजा राजेश बल्लू निषाद बद्री, नीतू सिंह ,शहजादे भाई, अनुज निगम, शकुंतला गुप्ता ,किशन गुप्ता के अलावा वरिष्ठ लिपिक सुभाष गुप्ता अशरफ ज्ञानचंद गुप्ता और अभियंता शुभम तिवारी प्रवीण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।