कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज होगी नीट की परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक ने बैठक कर कक्ष निरीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। भारत सरकार की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय स्तर की नीट परीक्षा चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में आज कड़ी सुरक्षा के बीच अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 तक संपन्न होगी । इसके लिए भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान द्वारा परीक्षा में लगाए गए सभी कक्ष निरीक्षकों की बैठक लेकर निष्पक्षता और नकल विहीन परीक्षा आयोजन के बारे में आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया कहा कि यह परीक्षा छात्र छात्राओं के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं है ।उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी शिक्षक व परीक्षार्थी अपने साथ परीक्षा के दिन मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं लाएंगे ,सभी परीक्षक परिचय पत्र गले में लगाकर आएंगे ।सुबह 10:00 बजे सभी शिक्षकों को आना है क्योंकि 11:00 से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो जाएगी उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के अलावा अपने साथ कुछ भी नहीं लाना है। परीक्षा कक्ष में उन्हें लेखन सामग्री भी मिलेगी ।महिलाएं कोई आभूषण पहनकर नहीं आएंगे अपने साथ मोबाइल कोई भी इलेक्ट्रॉनिक घड़ी पहन कर नहीं आना है। यह परीक्षा 3 घंटे की होगी । सभी परीक्षा कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर भी लगाए गए हैं इसके अलावा सभी कक्षाओं में जैमर लगाए गए हैं।अभ्यर्थियों की गेट पर ही विधिवत जांच होगी आंखों से स्क्रीनिंग की जाएगी ताकि कोई अभ्यर्थी दूसरे की परीक्षा में बैठने का प्रयास न करें यह परीक्षा बहुत ही संवेदनशील होती है इसमें परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों दोनों को विशेष ध्यान देना होगा। सभी कक्षा में 24 -24 अभ्यर्थी होंगे और दो-दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा परीक्षा में लगाए गए परीक्षा प्रभारी कक्ष निरीक्षक और कर्मचारी सम्मिलित रहे।









