विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरुकता एंव साक्षरता शिविर लगा कर नशे से दूर रहने की सलाह दी
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। कोतवाली बदोसरांय में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता एंव साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार सरोज की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव व सचिव उज्जवल उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में नशे से होने वाले नुकसान की विधिवत जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र अजीत सिंह ने आम जन मानस को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।इस मौके पर दर्जनों लोग मौजूद रहे।









