गोरखपुर में 35 दिवसीय जूट बैग प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 20 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

गोरखपुर में नेशनल जूट बोर्ड प्रायोजित 35 दिवसीय जूट बैग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन। 20 महिलाओं ने जूट बैग निर्माण और डिजाइनिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

गोरखपुर में 35 दिवसीय जूट बैग प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 20 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण
गोरखपुर में आयोजित 35 दिवसीय जूट बैग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के साथ मुख्य अतिथि बरकत अली, अध्यक्षा सुनैना सिंह एवं डिजाइनर विनय कुमार सिंह।

विभव पाठक

निष्पक्ष जन अवलोकन 

गोरखपुर। नेशनल जूट बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं महिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सुड़िया कुआं बशारतपुर, गोरखपुर के तत्वावधान में संचालित 35 दिवसीय ‘जूट बैग ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मानबेला खास स्थित पीएम आवास कॉलोनी के प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 मई 2026 से प्रारंभ होकर 18 जून 2026 तक चला। कार्यक्रम के अंतर्गत पहले 14 दिनों तक जूट बैग बेसिक ट्रेनिंग, अगले 7 दिनों तक एडवांस ट्रेनिंग तथा अंतिम 14 दिनों तक जूट डिजाइन ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान 20 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेकर जूट बैग निर्माण एवं डिजाइनिंग की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कुल 20 प्रकार के आकर्षक एवं उपयोगी जूट बैग बनाना सिखाया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मानबेला के पार्षद बरकत अली रहे, जिन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में महिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र की अध्यक्षा श्रीमती सुनैना सिंह, इम्पैनल्ड डिजाइनर विनय कुमार सिंह, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 20 महिलाएं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने संस्था एवं भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की नई राह मिली है।

इम्पैनल्ड डिजाइनर विनय कुमार सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों की लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जूट उद्योग महिलाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता का बेहतर माध्यम बन सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के सफल भविष्य की कामना की।