संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 892 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई है। गुरुवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ सी एम एस डाक्टर अजय सिंह हडडी रोग विशेषज्ञ डॉ अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर अल्का, डाक्टर शिखा विनायक, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर हसन सलीम, डाक्टर नीरज वर्मा इत्यादि चिकित्सकों ने 892 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं।सी एम एस डाक्टर अजय सिंह ने दो बार ओ पी डी का निरीक्षण किया। वहीं 72 मरीजों के डिजीटल व मैनुवल एक्सरे तथा करीब 350 मरीजों के खून की जांच करवाई गई है।









