ब्लाक सभागार सिरौलीगौसपुर में खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। ब्लाक सभागार में खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मनरेगा के अधूरे कार्यों को शीघ्राति शीघ्र पूर्ण कराने, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास इंटर लाकिंग अमृत सरोवर तालाबों में पानी भरवाने इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बुधवार को ब्लाक सभागार सिरौलीगौसपुर में खंण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा ने गांवों व स्कूलों की साफ सफाई,भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु ग्राम सचिवों को निर्देशित किया। बैठक में कुलदीप वर्मा, अखिलेश वर्मा तकनीकी सहायक, चेतराम अवर अभियंता आर इ एस, गजराज वर्मा, सतीश वर्मा, राजेश कुमार रावत, सुरेश चंद्र यादव, मनीष शुक्ला,रवि रावत, तेजभान वर्मा, अरविंद कुमार यादव, विवेक कुमार, आशीष कुमार यादव आदि मौजूद रहे।









