बडे बाबा जगजीवन दास साहेब की महाआरती में उमडा आस्था का जन सैलाव

बडे बाबा जगजीवन दास साहेब की महाआरती में उमडा आस्था का जन सैलाव

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा की गुरुवार की ब्रह्ममुहुर्त की महाआरती में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की पाप नाशक चिन्ताहरण महाआरती में शामिल होकर अपने को कृतार्थ किया है। श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा की गुरुवार को होने वाली महाआरती में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल होकर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है।इस मौके पर पुंजारी झन्नू महराज, राज कुमार उर्फ प्रधान,महरादास सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।