नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेसियों ने संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों को फल वितरित किया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन के उपलप्क्ष में संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में कांग्रेस पार्टी के सिरौलीगौसपुर अध्यक्ष मुरली रावत, मोहम्मद शुऐब पूर्व प्रधान कटका, मोहम्मद वैश,पं0 बेचन लाल दीक्षित आदि ने मरीजों को फल वितरित किया। शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के उपलप्क्ष में मरीजों को फल वितरित किया।इस मौके पर डाक्टर इकबाल,डाक्टर देव प्रताप सिंह,अभय सिंह आदि मौजूद रहे।









