प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री पवन मिश्रा अपने गांव से स्कूल सायकिल द्वारा पंहुचे

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री पवन मिश्रा अपने गांव से स्कूल सायकिल द्वारा पंहुचे

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन रामनगर। देश में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती खपत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने की पहल अब गांवों तक पहुंचने लगी है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री पवन मिश्रा ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने गांव अमोली कला से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित अशोकपुर कंपोजिट विद्यालय तक साइकिल से पहुंचकर लोगों को प्रेरित किया। श्री मिश्रा ने बताया कि जिन अध्यापकों के विद्यालय घर से कम दूरी पर स्थित हैं उन्हें मोटरसाइकिल या कार के बजाय साइकिल का उपयोग करना चाहिए। इससे जहां पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, वहीं पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन बचाने की अपील के बाद आम लोगों को भी अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करने चाहिए। साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और आर्थिक बचत भी होती है।उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है तथा अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों से भी कम दूरी के लिए साइकिल अपनाने की अपील की जा रही है।