बिजली के हाईटेंशन तार से सरिया टच होने से दो झुलसे संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर बाराबंकी। नाली में पड़े पाइप को साफ करते समय लोहे की सरिया हाई टेंशन लाइन में टच होने से उत्तरे करंट से सफाई के कार्य में लगी दो युवक घायल हो गए जिनका उपचार संयुक्त चिकित्सालय मे चल रहा है। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के थाना डीह गांव के रहने वाले मुकेश कुमार 24 वर्ष तथा आकाश 24 वर्ष गांव के बाहर ग्राम प्रधान बेनी प्रसाद वर्मा के घर के सामने बनी नाली मे पडा पाइप जाम हो गया था। जिसकी सफाई एक लंबी सरिया से दोनों युवक मिलकर कर रहे थे। नाली के ऊपर से गुजर हाई टेंशन लाइन के तार सरिया टच हो गई। जिससे उतरे करंट की जद में आने से दोनों घायल होकर जमीन पर गिर गए। मौके पर कोई नहीं था। ग्रामीण की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है।