पंजाब में भी चमके पूर्वांचल के सपूत: डॉ. अखलाक अहमद को ‘ भगवान धन्वंतरि धनवंतरी अवॉर्ड 2026’
डॉ.अख़लाक़ सेवा और समर्पण की मिसाल
संत कबीर नगर। देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा एवं सामाजिक सम्मान भगवान धनवंतरी अवॉर्ड 2026 से उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर निवासी प्रख्यात चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. अखलाक अहमद को पंजाब में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान धनवंतरी वैद्य मंडल संस्थापक वैद्य सुमन कुमार सूद द्वारा उन्हें प्रदान किया गया।
डॉ. अखलाक अहमद का चयन स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनके बहुआयामी और निरंतर योगदान के आधार पर किया गया। वे इससे पहले भी पूर्वांचल आइकॉन अवॉर्ड सहित कई सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। अब तक वे लगभग 350 से अधिक अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं, जो उनकी कार्यनिष्ठा और प्रभावशाली सेवा यात्रा का प्रमाण है। डॉ. अखलाक अहमद सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट, एवं पी आर डी वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक हैं, जो देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु सेवा, वृद्धजन देखभाल, गरीब कन्याओं के विवाह, तथा अशिक्षित और जरूरतमंद वर्ग को शिक्षा उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उनकी संस्था से जुड़े हजारों स्वयंसेवक विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे समाज के अंतिम पायदान तक मदद पहुंच रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉ. अखलाक अहमद ने चिकित्सा सेवा को केवल पेशा नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाया है। उनकी पहल ने स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहयोग की नई मिसाल कायम की है। इस सम्मान के बाद संत कबीर नगर सहित पूरे पूर्वांचल में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने डॉ. अखलाक अहमद को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। डॉ. अखलाक अहमद ने इस सम्मान को समाज के हर उस व्यक्ति को समर्पित किया, जो सेवा और मानवता के कार्यों में योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य आगे भी जरूरतमंदों की सेवा करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।









