सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ जिसमें कुल 23 शिकायते आंयी 9 शिकायतों का निस्तारण किया गया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ जिसमें आये हुए फरियादियों की समस्यायों को मनोयोग पूर्वक सुनकर शिकायतों से सम्बंधित अधिकारी कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को तहसील के पारिजात सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 23 शिकायतें आयीं जिसमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में बी डी ओ संजीव कुमार गुप्ता, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रामनगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम औतार राम,अर्चना वर्मा, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार वर्मा चेतराम, मनोज कुमार यादव डिप्टी वन रेंजर आदि मौजूद रहे।









