भदोही में अग्नि वीर धीरज गुप्ता के अंतिम विदाई

भदोही  में अग्नि वीर धीरज गुप्ता के अंतिम विदाई

निष्पक्ष जन अवलोकन।

 अनिल तिवारी।

भदोही।

जम्मू कश्मीर के नगरोटा में तैनात अग्निवीर धीरज गुप्ता का पार्थिव शरीर पूरे सैनिक सम्मान के साथ शनिवार को सेना के वाहन से उनके गांव लाया गया। जहां हजारों की संख्या में अंतिम विदाई देने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा आसमान अमर शहीद धीरज गुप्ता अमर रहे के जयघोष से गूंज उठा। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक लोग अपने लाल का अंतिम दर्शन करने के लिए जुटे रहे। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। शव पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी जिले में गुरुवार को ही हो गई थी लेकिन इसके बावजूद किसी जनप्रतिनिधि और आला अधिकारी के न पहुंचने पर युवाओं ने नाराजगी भी व्यक्त की लेकिन शनिवार को सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी पहुंचकर परिवार को हर संभव मदद और मांगो को लेकर आश्वासन दिया और धीरज गुप्ता को श्रद्धांजली भी अर्पित की। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के अग्निवीर धीरज कुमार गुप्ता औराई के जेठूपुर गांव के निवासी थे। 2023 में अग्निवीर के तहत उनकी नियुक्ति हुईं थी। 19 फरवरी बुधवार को जम्मू कश्मीर के नगरोटा में रात में उनका निधन हो गया। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से विशेष वाहन द्वारा लाया गया। और गांव में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। पार्थिव शरीर के आगमन की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग मुख्य मार्ग पर तिरंगे झंडे लेकर अंतिम दर्शन करने के लिए जुटे रहे। सुबह दस बजे औराई में अमर शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही हजारों की संख्या में सैलाब उमर पड़ा और लोग धीरज गुप्ता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए। इस दौरान अमर शहीद जिंदबाद... जब तक सूरज चांद रहेगा धीरज तेरा नाम रहेगा जैसे नारे आसमान में गूंज रहे थे। सेना के वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था। धीरज के पिता श्यामसुंदर गुप्ता का पहले ही निधन हो चुका है। धीरज की शादी 20 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित थी। धीरज गुप्ता के सम्मान में भदोही सांसद डॉक्टर विनोद बिंद, जिलाधिकारी शैलेश कुमार पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक सहित अन्य गणमान्य लोग और जेठूपुर गांव पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित किया। उस समय माहौल बेहद गमगीन हो गया जब बूढ़ी मां ने तिरंगा ध्वज शाहिद धीरज के लिए अर्पित किया। लोगों की आँखें यह दृश्य देखकर नम हो गई और आसमान में गगन भेजी नारा गूंज उठा धीरज गुप्ता अमर रहे, धीरज गुप्ता अमर रहे। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार भोगांव गंगा घाट पर किया गया।