अति प्राचीन शिव हनुमान मंदिर विशेश्वरगंज मे शिव रात्रि को होगा महारुद्राभिषेक व भण्डारे का आयोजन

अति प्राचीन शिव हनुमान मंदिर विशेश्वरगंज मे शिव रात्रि को होगा महारुद्राभिषेक व भण्डारे का आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन

प्रमोद सिन्हा

 गाज़ीपुर।. अति प्राचीन शिव हनुमान मंदिर नयी बस्ती विशेश्वरगंज, गाज़ीपुर पर विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव धूम धाम से मनाये जाने का निर्णय भक्तजनों द्वारा लिया गया है। उक्त अवसर पर दिनाँक 15 फ़रवरी 2026 को सांय 4:00 बजे से भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक व भव्य श्रृंगार तत्पश्चात महाभंडारा का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने उक्त अवसर पर भक्तजनों को सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम में aसम्मलित होने व बाबा भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनने का अनुरोध किया है उक्त सूचना आयोजन समिति के सदस्य अजीत नारायन लाल ने दी l