भागवत कथा का श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण होता है ,बिल्सी के वनबेहटा में भागवत कथा का दूसरा दिन

निष्पक्ष जन अवलोकन

भागवत कथा का श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण होता है  ,बिल्सी के वनबेहटा में भागवत कथा का दूसरा दिन

बदायूं/बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वनबेहटा में शिव मंदिर पर चल रही भागवत कथा के दूसरे कथावाचक यतेंद्र ठाकुर महाराज ने कहा कि आप सब पर ठाकुर जी की कृपा है। जिसकी वजह से आप आज कथा का आनंद ले रहे है। श्रीमद भगवत कथा का रसपान कर पा रहें हैं क्योंकि जिन्हें गोविन्द प्रदान करते है जितना प्रदान करते है उसे उतना ही मिलता है। कथा में यह भी बताया की अगर आप भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं, कुछ सीखना चाहते है तो कथा में प्यासे बन कर आए, कुछ सीखने के उद्देश्य से, कुछ पाने के उद्देश्य से आएं, तो ये भागवत कथा जरूर आपको कुछ नहीं बल्कि बहुत कुछ देगी। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं मिला है, लेकिन आज का मानव भगवान की भक्ति को छोड़ विषय वस्तु को भोगने में लगा हुआ है। उसका सारा ध्यान संसारिक विषयों को भोगने में ही लगा हुआ है। मानव जीवन का उद्देश्य कृष्ण प्राप्ति शाश्वत है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का उद्देश्य कृष्ण को पाकर ही जीवन छोड़ना है और अगर हम ये दृढ़ निश्चय कर लेंगे कि हमें जीवन में कृष्ण को पाना ही है तो हमारे लिए इससे प्रभु से बढ़कर कोई और सुख, संपत्ति या सम्पदा नहीं है। भगवत कथा के समय स्वयं श्रीकृष्ण आपसे मिलने आए हैं। जो भी इस भागवत के तट पर आकर विराजमान हो जाता है, भागवत उसका सदैव कल्याण करती है। उन्होंने कहा कि बिना जाति और बिना मजहब देखे इनसे आप जो मांगे ये आपको वो मनवांछित फल देती है और अगर कोई कुछ न मांगे तो उसे मोक्ष परियन्त तक की यात्रा कराती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बाबा राजकुमार दास, पंजाब सिंह, ओमेन्द्र सिंह, रनवीर सिंह चौहान, दिनेश सिंह लाइनमेंन, लल्ला सिंह ठाकुर, राज कुमार प्रधान पति, राजपाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे