बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने से कायम होगा अमनचैन,चंद्रसेन पाल

बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने से कायम होगा अमनचैन,चंद्रसेन पाल

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/बुद्ध अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में जनपद सोनभद्र के चोपन थाना अंतर्गत ग्राम चीरहुली में विगत वर्षों की भांति गौतम बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत सारनाथ वाराणसी से आए पूज्य भंते बुद्ध ज्योति जी ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं बुद्ध पूजा, त्रिशरण, पंचशील पाठ कराकर किया ।मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल एड० ने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व आतंकवाद, आपसी कलह, आर्थिक तंगी एवं अंधविश्वास से जूझ रहा है इससे बाहर निकलने का मात्र एक ही रास्ता है वह है तथागत बुद्ध का मार्ग । तथागत बुद्ध ने कहा है कि यदि दुःख है तो उसका कारण है, कारण है तो निवारण है, उसके लिए निवारण का मार्ग है परंतु उस मार्ग पर हम सभी को चलना होगा। तथागत बुद्ध के विचारों को दुनिया का हर व्यक्ति यदि आत्मसात कर ले तो पूरे विश्व में अमन चयन, शांति एवं खुशहाली कायम हो जाएगी इसके लिए तथागत बुद्ध के द्वारा दिया गाया त्रिशरण, पंचशील एवं अष्टांगिक मार्ग को ग्रहण करना होगा और उसको अमल में लाना होगा । पूरे विश्व में तथागत बुद्ध का ही एक ऐसा मार्ग है जो वैज्ञानिक है व तर्क करने की खुली छूट देता है । बुद्ध ने कहा है कि कोई भी बात तर्क की कसौटी पर यदि खरी उतरे तभी माने किसी के कह देने मात्र से मानने की जरूरत नहीं है ।मुख्य वक्ता डॉ भागीरथी सिंह मौर्य प्रदेश प्रमुख महासचिव जन अधिकार पार्टी ने कहा कि भारत का संविधान तथागत बुद्ध की विचारधारा एवं सम्राट अशोक के शासनकाल पर आधारित संविधान है । बाबा साहब ने जो संविधान देशवासियों को दिया है वह संविधान सबको बराबरी का अधिकार एवं सम्मान देता है । जो सरकार आपके वोट से बनती है वह सरकार आपकी एवं आपकी आने वाली पीढ़ियो का भाग्य विधाता होती है सरकार को बनाने में चाहे राजा का वोट हो अथवा किसान, मजदूर, गरीब एवं महिला का वोट हो सबके वोट की कीमत बराबर होती है यह बाबा साहब की देन है इसलिए सभी को बराबर का सम्मान एवं अधिकार दिलाना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है । विशिष्ट अतिथि विकाश शाक्य एड० एवं आदित्य मौर्य जिलाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी ने कहा कि भगवान बुद्ध का धम्म समस्त जीवो के लिए कल्याणकारी एवं लाभकारी होता है परंतु जो अपनाएगा लाभ उसे ही मिलेगा । अंत में कार्यक्रम आयोजन मंगला प्रसाद मौर्य ने बुद्ध महोत्सव में आए हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया । महोत्सव को जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य, किरण कुशवाहा, इंदु मौर्य, विजयमल मौर्य, डॉ ओ पी मौर्य, रवि रंजन शाक्य, कृष्णानंद मौर्य प्रधान,जय प्रकाश, डॉ पी के सिंह, नागेंद्र मौर्य, अरुण सिंह, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।