नेशनल स्कूल आफ ड्रामा एवं इंडियन ऑयल करप्शन लिमिटेड की संयुक्त निशुल्क बाल रंगमंच कार्यशाला का शुभारंभ
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। नेशनल स्कूल आफ ड्रामा, नई दिल्ली एवं इंडियन ऑयल करप्शन लिमिटेड (आईओसीएल) के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकूट में पहली बार आयोजित “प्रोडक्शन ओरिएंटेड चिल्ड्रन्स थिएटर वर्कशॉप 2026” का शुभारंभ जे.एम. पब्लिक आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद चित्रकूट की अध्यक्षा साधना पटेल उपस्थित रहीं। साथ ही डीआईओएस चित्रकूट रवि शंकर,विद्यालय के संस्थापक जगमोहन सिंह, विद्यालय व्यवस्थापक आदित्य सिंह, , प्राचार्य अनूप कुमार श्रीवास्तव, कार्यशाला निदेशक मुस्कान गोस्वामी, सहायक निदेशक अदिति गुप्ता तथा कार्यशाला समन्वयक विराज प्रवीण चौरागड़े विशेष रूप से मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में रंगमंच की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि चित्रकूट जैसे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक नगर में नेशनल स्कूल आफ ड्रामा द्वारा इस प्रकार की कार्यशाला आयोजित किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। कार्यशाला निदेशक मुस्कान गोस्वामी ने बताया कि कार्यशाला के दौरान बच्चों को अभिनय, वॉइस एंड स्पीच, थिएटर गेम्स, मूवमेंट एंड क्रिएटिविटी, स्टेज परफॉर्मेंस तथा टीम बिल्डिंग का प्रशिक्षण अनुभवी रंगकर्मियों द्वारा दिया जाएगा। कार्यशाला समन्वयक विराज प्रवीण चौरागड़े ने बताया कि National School of Drama द्वारा बच्चों को यह निःशुल्क कार्यशाला प्रदान की जा रही है। जिससे स्थानीय बच्चों को रंगमंच के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। साथ ही कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागी बच्चों द्वारा विशेष रंगमंचीय प्रस्तुति भी दी जाएगी।









