फसल बीमा क्षतिपूर्ति पाकर खिले अन्नदाताओं के चेहरे

फसल बीमा क्षतिपूर्ति पाकर खिले अन्नदाताओं के चेहरे
फसल बीमा क्षतिपूर्ति पाकर खिले अन्नदाताओं के चेहरे

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। में मुख्यमंत्री, उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों से कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना तथा आपदा के लाभार्थी कृषकों/परिवारों को क्षतिपूर्ति सहायता राशि तथा कृषि भवनों के शिलान्यास का वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण का लाईव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर एन0आई0सी0 में पूर्वान्ह 10ः00 बजे जनपदीय अधिकारी एवं लाभान्वित कृषकों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिखाया गया। जनपद चित्रकूट के खरीफ 2025 में 4505 कृषकों को रु 1.09 करोड़ की क्षतिपूर्ति सीधे उनके खाते में हस्तान्तरित की गई। कार्यक्रम के लाइव स्ट्रीमिंग के उपरांत अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव एवं अध्यक्ष डी0सी0बी0 पंकज अग्रवाल ने 12 लाभार्थी किसानों को फसल बीमा की क्षतिपूर्ति का प्रमाण पत्र वितरण किया। लाभार्थी कृषकों में देवराज, शिव सहाय, नत्थू राम, चंपा, हैरम सिंह, आदि को रु 18057 से 78586 तक की क्षतिपूर्ति को उनकी फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति के रूप में प्रदान की गई। इस वर्ष खरीफ में अभी तक 4505 किसानों को क्षतिपूर्ति की धनराशि उनके खाते में भेजी गई है। अभी फसल कटाई परिणाम के आधार पर क्षतिपूर्ति आना शेष है, जिसके परिणाम प्राप्त होने पर किसानों के खाते में जिले की बीमा कंपनी यूनिवर्सल सोंपो द्वारा क्षतिपूर्ति की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत तथा चेयरमैन डी सी बी पंकज अग्रवाल के अलावा जिला विकास अधिकारी सत्य राम यादव, उप कृषि निदेशक राज कुमार, जिला कृषि अधिकारी राज पति शुक्ल, यूनिवर्सल सोंपो कंपनी के जिला प्रबंधक समीर तथा 20 प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। ~राज पति शुक्ल जिला कृषि अधिकारी चित्रकूट