तिरंगा अगरबत्ती के मालिक पंडित नरेंद्र शर्मा ने चित्रकूट में किया विशाल भंडारे का आयोजन

तिरंगा अगरबत्ती के मालिक पंडित नरेंद्र शर्मा ने चित्रकूट में किया विशाल भंडारे का आयोजन
तिरंगा अगरबत्ती के मालिक पंडित नरेंद्र शर्मा ने चित्रकूट में किया विशाल भंडारे का आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। पूरी दुनिया में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु तिरंगा अगरबत्ती के मालिक प्रख्यात युवा समाजसेवी पंडित नरेंद्र शर्मा ने प्रभु श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट में विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें हजारों साधु संतों के अलावा भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी पंडित विजय कुमार तिवारी ने बताया कि कानपुर के समाजसेवी और सनातन धर्म को बढ़ाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले पंडित नरेंद्र शर्मा तिरंगा अगरबत्ती वालों के द्वारा कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित बरहा के हनुमान जी मंदिर में हवन पूजन किया गया इसके बाद विशाल भंडारा हुआ जिसमें चित्रकूट धाम के सभी मठ मंदिरों के संत, महंत, पुजारी और भक्तों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा परिक्रमा करने वालों ने भी हजारों की तादाद में भंडारा प्रसाद ग्रहण किया ‌ । पंडित नरेंद्र शर्मा का कहना है कि राम सेवा राष्ट्र सेवा है इसी मूल भावना को लेकर चित्रकूट के बाद हनुमान जी महाराज के दरबार में हवन पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन तिरंगा अगरबत्ती परिवार की तरफ से किया गया है ऐसे धार्मिक आयोजन करके हम देश दुनिया में सनातन धर्म का संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं सनातन धर्म दुनिया का अनूठा और सबसे पवित्र धर्म माना जाता है लेकिन कुछ लोग इसका दुष्प्रचार कर रहे हैं। हमें प्रभु श्री राम की तपोश्री चित्रकूट में धार्मिक अनुष्ठान और भंडारा आयोजित करने का सौभाग्य मिला। यहां से सनातन धर्म का संदेश जाएगा, सब लोग प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने का प्रयास करेंगे।चित्रकूट असीम आध्यात्मिक ऊर्जा की भूमि है यहां से जो संदेश दुनिया में जाएगा उस सनातन धर्म और मजबूत होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे में प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड बांदा सहित प्रमुख जन संतोष शर्मा, चंद्र प्रकाश खरे, हरिओम करवरिया, पिंटू शुक्ला, राज बहादुर गुप्ता, संतोष मिश्रा,अशोक वर्धन कर्म आदि की उपस्थिति रही।