लंबी कूद में मोनू-आभा वर्मा, ऊंची कूद में सुपेंद्र-आभा ने मारी बाजी
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित 30वें क्रीड़ा महोत्सव के दूसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं उत्साह और प्रतिस्पर्धा के माहौल में संपन्न हुईं। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में कामिनी ने प्रथम, छाया ने द्वितीय तथा मोनिका सोलंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में भावना ठाकुर प्रथम, आभा वर्मा द्वितीय और कोमल मिश्रा तृतीय रहीं। लंबी कूद में आभा वर्मा ने प्रथम, छाया ने द्वितीय व मधुबाला ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में आभा वर्मा प्रथम, मधुबाला द्वितीय तथा भावना ठाकुर व कामिनी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में दिग्विजय सिंह प्रथम, सुपेंद्र सिंह द्वितीय और पुष्पेंद्र तृतीय रहे। भाला फेंक में मोनू कुमार ने प्रथम, सुपेंद्र सिंह ने द्वितीय व प्रदीप ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद में मोनू कुमार प्रथम, दिग्विजय सिंह द्वितीय व सुपेंद्र सिंह तृतीय रहे। ऊंची कूद में सुपेंद्र सिंह प्रथम, दिग्विजय सिंह द्वितीय तथा टीटू कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शाहबुद्दीन अली खां, विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार, सूरजपाल, प्रशांत कुमार, चन्द्रभान सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।