कोल्ड स्टोर में लिफ्ट में एक किशोर गंभीर रूप से घायल
निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर(बाराबंकी) शनिवार को एक कोल्ड स्टोर में लिफ्ट में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।कानपुर निवासी अक्षय अपने पिता जयप्रकाश वर्माके साथ चौधरी कोल्ड स्टोर गया था, जहां यह घटना हुई। अक्षय के पिता जय प्रकाश वर्मा चौधरी कोल्ड स्टोर में कार्यरत हैं।बताया गयाकि लिफ्ट के संचालन केदौरान अक्षय का हाथ अचानक उसमें फंस गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।घटना बाद कोल्ड स्टोर में अफरा-तफरी मच गई। कोल्ड स्टोर कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल अक्षय को प्राथमिक सहायता दी। उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया,जहां चिकित्सक डॉ. देशराज ने उसका उपचार शुरू किया।अक्षय के हाथ में गंभीर चोट आई है और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।