सम्पूर्ण समाधान दिवस़ दौरान विधायक साकेंद्र वर्मा ने 25 आपदा प्रभावित लाभार्थियों को कुल1 करोड़ 13 लाख रुपये मदद

सम्पूर्ण समाधान दिवस़ दौरान विधायक साकेंद्र वर्मा ने 25 आपदा प्रभावित लाभार्थियों को कुल1 करोड़ 13 लाख रुपये मदद

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर(बाराबंकी) तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस़ दौरान विधायक साकेंद्र वर्मा ने 25 आपदा प्रभावित लाभार्थियों को कुल1 करोड़ 13 लाख रुपये मदद राशि सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई। विधायक साकेंद्र वर्मा ने पीड़ितों को बताया किसरकार हर परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। यह सहायता राशि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा एवं दुर्घटना से प्रभावितलोगों को दी गई है।यदि किसी लाभार्थी खाते में धनराशि नहीं पहुंची है,तो वे अपने खाता संख्या और विवरण का मिलान कराकर संबंधित कार्यालय में जानकारी दें। इससे समस्या का शीघ्र समाधान हो सकेगा।उन्होंने लाभार्थियों सेअपील की कि वे सरकार द्वारा दी जा रही पांच लाख रुपये तक की सहायता राशि का उपयोग सही दिशा में करें और किसी भी बहकावे या दबाव में न आएं। उन्होंने यह भी कहा कि सहायता राशि सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है, इसके उपरांत समाधान दिवस में 39 लोगों ने अपनी समस्याओं के प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी तहसीलदार के समझ प्रस्तुत किया जिसमें से प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निशाना कर दिया गया शेष 33 प्रार्थना पत्र को मौजूद सम्बधित विभागों के प्रतिनिधियों को समयावधि में निस्तारित करने निर्देश दिए निस्तारण मे लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी कार्यक्रम में एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार वैशाली अहलावत, बीडीओ अदिति श्रीवास्तव, आलोक वर्मा ईओ नगर पंचायत संध्यामिश्रा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।