सिरौलीगौसपुर के 39 अमृत सरोवर तालाबों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से जानवरों पशु पक्षियों हेतु पानी भरवाया गया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।भीषण गर्मी और उमस से बेहाल पशु पक्षियों को गांवों में जल मिले को लेकर खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता के निर्देश के क्रम में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम सचिवों ने सिरौलीगौसपुर के 39 का अमृत सरोवरों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से जल भरवा कर पशु पक्षियों को पीने का पानी मुहैय्या करवाया है। इस सम्बंध में खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने बताया है कि क्षेत्र के विरौली,मुश्काबाद, महमूदाबाद, ठाकुरपुर,खुर्दमऊ सहित 39 अमृत सरोवर तालाबों में पशु पक्षियों के पीने हेतु पानी ग्राम प्रधानों के माध्यम से भरवाया गया है।









