दि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वितीय पद के प्रत्याशियों
निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर(बाराबंकी) दि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वितीय पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। नामों के सामने आते ही सभी उम्मीदवारों ने साथी अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए रिझाने का अभियान तेज कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार निगम, प्रेमचन्द्र पाल, हरीश मौर्य मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव नयन तिवारी और सतीश कुमार वर्मा के उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए गणेश शंकर मिश्रा और सर्वेश श्रीवास्तव आमने-सामने हैं। वहीं, महामंत्री पद पर सबसे अधिक छह दावेदार हैं। इनमें अनीत कुमार रावत, अमर सिंह वर्मा, संजय कुमार सिंह नम्बरदार,मनीष कुमार श्रीवास्तव, कुबेर सिंह और राम औतार ने अपनी दावेदारी पेश की है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर छह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस दौरान चुनाव अधिकारी रमेशचंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, पौरूष श्रीवास्तव, अलीउद्दीन शेख सहित एल्डर्स कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ताओं के बीच संपर्क अभियान और जनसंपर्क को और अधिक गति दे दी है।