राहुल यादव के जन्मदिन पर भव्य भंडारा, क्षेत्र में उत्साह का माहौल
निष्पक्ष जन अवलोकन।
रत्नाकर पाण्डेय।
दरियाबाद प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी राहुल यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, समर्थकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राजा रितेश कुमार सिंह जी ने कार्यक्रम में शिरकत कर राहुल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
भंडारे में आए सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा। वहीं टिकैतनगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय मार्केट में भी समर्थकों द्वारा जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समर्थकों ने केक काटकर और माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया।









