सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी 14 शिकायतों में 4 शिकायतों का कैम्प में कर दिया गया निस्तारण
दस शिकायतों की जांच करवा कर शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण किया जायेगा
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आफ लाइन आये 14 शिकायती प्रार्थना पत्र विद्युत विभाग से सम्बंधित आये हुए थे। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमिजीत शाह,एस डी ओ विद्युत मसौली,अवर अभियंता राज मौर्या,आदि सोमवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज के कार्यालय पर पंहुच कर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्यायों को सुना 14 शिकायती प्रार्थना पत्रों में 4 शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण कर दिया गया है।शेष 10 शिकायतों की जांच करवा कर शीघ्राति शीघ्र निस्तारण कर देने का आश्वासन विद्युत उपभोक्ताओं को अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रामनगर ने दिया है।बैठक में तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय,राम आशीष आदि मौजूद रहे।









