मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा।

रामनगर, बाराबंकी। केंद्र की मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने नगर पंचायत रामनगर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कर खुशियां साझा कीं।

बुधवार को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राहुल अवस्थी ने कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे की काशीराम कॉलोनी एवं डूडा कॉलोनी में पहुंचकर लोगों को मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों को दी।

राहुल अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता एवं गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और सेवा एवं सुशासन का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग, समर्थन एवं विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही देश और समाज के विकास को नई गति मिलती है।

इस अवसर पर बृजेश शुक्ला, तुलसीराम मौर्य, सुरेश कनौजिया, मोहम्मद फिरोज, श्रीचंद्र गौतम, नाजिया बानो, मेराज महमूद, नीलम जायसवाल, सोनम वर्मा, तारा देवी गौतम, शादाब, विदेशी गौतम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।