भारतीय अवस्थी किसान संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता हरिद्वार में होने वाली महापंचायत में पंहुचे

भारतीय अवस्थी किसान संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता हरिद्वार में होने वाली महापंचायत में पंहुचे

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी।भारतीय अवस्थी किसान संघठन अराजनैतिक के बैनर तले सैकड़ों किसान सोमवार को हरिद्वार में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का जत्था दरियाबाद रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए निकला। *जिले की समस्याओं को उठाएंगे* जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि महापंचायत में जिले की किसान समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन अराजनैतिक है और किसानों के हक की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ता गंगा स्नान के बाद किसान महापंचायत में सम्मिलित होंगे। *ये कार्यकर्ता हुए रवाना* हरिद्वार जाने वाले जत्थे में फुल झारा, शिव कुमारी, राम केतार, मया राम, राम नरेश, लवकुश सहित दर्जनों की संख्या में किसान व कार्यकर्ता शामिल हैं। महापंचायत में पूरे जिले से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।