टास्क फोर्स की बैठक में पल्स पोलियो अभियान पर चर्चा

टास्क फोर्स की बैठक में पल्स पोलियो अभियान पर चर्चा

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर बाराबंकी।। स्थानीय तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें पल्स पोलियो और आयुष्मान कार्ड को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। बैठक को संबोधित करते हुए अधीक्षक डा आरिफ सिद्दीकी ने कहां कि आगामी 28 जून से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले 10 जून से विटामिन ए बीएसपीएम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आयुष्मान गोल्डन कार्ड क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को बनवाए जाने हेतु क्षेत्रीय प्रधान पंचायत सहायक कोटेदार आशा एवं आंगनवाड़ी के सहयोग अपेक्षा की गई है। बैठक में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा सप्लाई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सीडीपीओ अर्चना वर्मा एडीओ पंचायत मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।