ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार पर क्षेत्रभर में सजे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार पर क्षेत्रभर में सजे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

निष्पक्ष जन अवलोकन।

रामशंकर वर्मा।

रामनगर, बाराबंकी। ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर रामनगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों एवं हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान समाजसेवियों द्वारा आयोजित भंडारों में पूड़ी-सब्जी, छोले-चावल एवं बूंदी के प्रसाद का वितरण किया गया।

कस्बा रामनगर में इंडेन गैस कार्यालय के समीप समाजसेवी पुनीत श्रीवास्तव, शिवम, नवनीत, अमित, बादल एवं प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा छोले-चावल के प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं कादिराबाद द्वितीय में कन्हैया यादव, वीरू यादव, प्रदीप यादव एवं छोटू यादव द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में पूड़ी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

काशीराम कॉलोनी में सुरेश कनौजिया एवं माही द्वारा संचालित भंडारे में छोले-चावल के प्रसाद का वितरण किया गया। पंचमुखी हनुमान मंदिर पर समाजसेविका कंचन तिवारी द्वारा आयोजित भंडारे में पूड़ी-सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद श्रद्धालुओं को ग्रहण कराया गया।

केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अंकित तिवारी, मनीष तिवारी, प्रफुल्ल तिवारी, शुभलाल, गुड्डू राठौर एवं दाढ़ी यादव द्वारा चलाए जा रहे भंडारे में छोले-चावल के प्रसाद का वितरण किया गया।

त्रिलोकपुर स्थित हनुमान मंदिर पर निजामपुर निवासी सीताराम पांडे एवं संजय पांडे ने वीर बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान पूड़ी-सब्जी, छोले-चावल एवं बूंदी का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

इसके अलावा कस्बा रामनगर के पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर, चंदनापुर स्थित हनुमान मंदिर, रानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर, बरियारपुर स्थित झाड़ूले दास बाबा मंदिर, बाबा मोतीपुरी तथा सिहामऊ सहित क्षेत्र के अनेक मंदिरों में श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगा रहा। दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान रहे।