मिर्ज़ापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पेश की मानवता की मिशाल
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही। जहां आज लोग अपने पद और रुतबा के आगे आम लोगो को कुछ समझते नहीं है वहीं आज भी बहुत ऐसे लोग है जो अपने पद और रुतबा को दरकिनार करके मानवता को पहली प्राथमिकता देते देते है और समाज के लिए एक मिशाल पेश करते है। एक ऐसा ही नजारा मंगलवार को मिर्ज़ापुर जिले के नरउर में देखने को मिला जहां टेम्पो के धक्के से घायल महिला दर्द से कराह रही थी और लोग एम्बुलेंस को फ़ोन लगा रहे थे लेकिन फ़ोन नहीं लग रहा था, इसी बीच मिर्ज़ापुर से विधायक रत्नाकर मिश्रा किसी काम से गोपीगंज तरफ जा रहे थे और उन्होंने बिना देर किये घायल महिला और उसके बेटे को अपनी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी गोपीगंज पहुचाये और फिर अपने गंतव्य को गए। मिर्ज़ापुर विधायक रत्नाकर मिश्र की पुरे जिले में काफ़ी चर्चा हो रही है। मालूम हो कि भदोही जिले के दुर्गागंज क्षेत्र के मसूधी निवासी शिवम मिश्रा (25 वर्ष) अपनी बाइक से अपनी माताजी श्रृंगारी देवी (54 वर्ष) के साथ विंध्याचल से दर्शन करके गोपीगंज के तरफ आ रहे थे इसी बीच शिवम मिश्रा अपनी बाइक से चिल्ह क्षेत्र के नरउर में पहुंचे थे कि पीछे से बड़ी तेज रफ़्तार से आ रही टेम्पो टक्कर मारते हुए आगे निकल गई और बाइक पर से शिवम और उनकी मां गिर पड़ी, जिससे श्रृंगारी देवी के दाहिने हाथ और पैर में चोट लगी शिवम के बाएं पैर में मामूली चोट लगी है। टेम्पो के धक्के से गिरने के बाद शिवम एम्बुलेंस के लिए फ़ोन लगाते रहे लेकिन फोन नहीं लगा। इसी बीच मिर्ज़ापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोपीगंज तरफ जा रहे थे, उन्होंने तुरंत बिना देर किये घायल शिवम और उनकी मां को अपने गाड़ी में बैठाकर गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिर्ज़ापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा के इस मानवीय भरे कार्यों की पुरे जिले में काफ़ी चर्चा हो रही है।