गुम मोबाइल पाने पर 150 लोगो ने भदोही पुलिस को दिया धन्यवाद

गुम मोबाइल पाने पर 150 लोगो ने भदोही पुलिस को दिया धन्यवाद

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। सर्विलांस टीम के प्रयास से वृहस्पतिवार को 150 लोगों के चेहरे पर ख़ुशी उस समय देखी गई जब उनके पूर्व में खोए कीमती मोबाइल उन्हें दोबारा मिल गए। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के हाथों मोबाइल पाकर वे खुश हो गए। मोबाइलों की कीमत 25 लाख 50 हजार बताई गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में सर्विलांस टीम का सहारा लेते हुए कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने के लिए सर्विलांस टीम में मोबाइल रिकवरी सेल का गठन किया गया। विभिन्न थानाक्षेत्रों में खोए 150 मोबाइल को बरामद किया गया। पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होकर एसपी ने मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपा। कई महीनों से गायब मोबाइल पाकर उनके चेहरे खुशी से झूम उठे। एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइल सेटों की कीमत 25 लाख 50 हजार रुपये है। इसमें ज्ञानपुर पुलिस ने 18, गोपीगंज ने 26, कोइरौना ने 8, भदोही ने 36, चौरी ने 09, औराई ने 19, सुरियावां ने 25 और दुर्गागंज ने 5 मोबाइल बरामद किए। अभोली निवासी राजकुमार बिन्द ने बताया कि बीते 26 जनवरी को उनका मोबाइल खो गया था जिसे भदोही पुलिस की सक्रियता डेढ़ माह के अंदर मोबाइल बरामद हो गया।