दो दिवसीय 51वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारम्भ, पहले विभिन्न दौड़ का आयोजन

दो दिवसीय 51वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारम्भ, पहले विभिन्न दौड़ का आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थित बीआरडी राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुरुआत मंगलवार को हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ सरवन कुमार यादव क्रीड़ा प्रभारी सावित्री बाई फुले राजकीय पीजी कॉलेज चकिया चंदौली, विशिष्ट अतिथि डॉ बालरूप यादव एवं डॉ रमेश स्वपनील शारीरिक शिक्षा विभाग महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। क्रीड़ा प्रभारी राजेश भारती द्वारा आए हुए अतिथियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से स्वागत किया गया। दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह के पहले दिन विभिन्न दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें 100,200 मीटर सहित अन्य खेल -कूद शामिल रहा। दौड़ में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र /छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव, डॉ अजय कुमार, डॉ मिथलेश गौतम, डॉ विवेकानंद, डॉ सचिन, डॉ बृजेश यादव, डॉ राकेश कन्नौजिया, डॉ दिनेश चंद, डॉ गीता सहित अन्य मौजूद रहे।