मेहदावल विधानसभा की पांच सड़कों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी : अनिल त्रिपाठी

विकास की भागी लहर : अनिल त्रिपाठी

मेहदावल विधानसभा की पांच सड़कों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी : अनिल त्रिपाठी

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में पांच महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। इस स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 यह जानकारी देते हुए अनिल त्रिपाठी विधायक मेहदावल ने बताया कि लंबे समय से लंबित इन सड़कों के निर्माण की मांग को राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है। स्वीकृत सड़कों से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा। स्वीकृत सड़कों का विवरण इस प्रकार है— 1. ग्राम मुसहरा में इंदल चौधरी के घर से गोरखपुर बॉर्डर गौरा संपर्क मार्ग। 2. राजेडीहा–बौरव्यास मार्ग के चार किलोमीटर से नहर पटरी होते हुए राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, पटना खास मार्ग का निर्माण। 3. इटौवा–सिकटौर मार्ग के अवशेष भाग का निर्माण कार्य। 4. एमआरडी किलोमीटर 08 से बभनी से मुड़िला संपर्क मार्ग का निर्माण। 5. ग्राम पिपरा, मेहदावल–बौरव्यास मार्ग पर करहना के पास मंदिर से पूर्व की ओर पिपरा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण। विधायक अनिल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और स्थानीय विकास को मजबूती प्राप्त होगी।