किशोर नहर में नहाते समय लापता हो गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर( बाराबंकी) थाना क्षेत्र में होली के पर्व पर बुधवार को एक किशोर नहर में नहाते समय लापता हो गया।अर्जुन कुमार गौतम(17)अपने दोस्तों केसाथ होली खेलने के बाद नहर में नहाने गया था, तभी वह तेज बहाव में बह गया।अर्जुन अपने दोस्तों के साथ साढ़ेमऊ नहर पुलिया के पास नहर में नहाने पहुंचा था। नहर में उतरते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया।तेज बहाव में वह देखतेही देखते आंखों से ओझल हो गया।घटना के बाद अर्जुन के साथ मौजूद दोस्त घबरा गए और गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में नहर किनारे पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की। नहर में जाल डालकर और आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है। हालाकि, समाचार लिखे जाने तक अर्जुन का कोई सुराग नहीं मिल सका था। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात है और नहर में युवक की खोजबीन की जा रही है।