समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी फैजान राईन समेत मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी ।नगर के मोहल्ला नंबर 5 में समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी फैजान राईन समेत मोहल्ला नंबर 5 के मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया । फैजान राईन ने बताया कि यह रमजान का पवित्र महीना चल रहा है जिसमें सभी मुस्लिम भाइयों के द्वारा समय से इबादत की जा रही हैं इसी के चलते आज मोहल्ला संख्या 5 में रोजा इफ्तार पार्टी का सामूहिक रूप से आयोजन कराया उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम करने व कराने से समाज में एकजुटता व समाज मे सद्भावना बनी रहती है जिसमे चौधरी फैजान राईन बिलाल राईन रिजवान राईन फ़रमान राईन मोबीन राईन मोसिम राईन अनस राईन यूनिस राइन,सलीम राइन आदि लोग मौजूद रहे








