05 अभियुक्तों से 119 अदद क्वार्टर अवैध देशी व 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 05 अभियुक्तों से 119 अदद क्वार्टर अवैध देशी व 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। (i). उ0नि0 रामअधार सिंह मय हमराह आरक्षी राकेश कुमार व आरक्षी शुभम त्रिपाठी थाना मऊ द्वारा अभियुक्त पंचराज निषाद उर्फ बुल्लू पुत्र स्व0 रामइच्छा निषाद निवासी ग्राम बरहा कोटरा थाना मऊ जनपद चित्रकूट उम्र 35 वर्ष को एक पिपिया में 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मऊ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। (ii). उ0नि0 वंशनारायण सिंह मय हमराह आरक्षी संदीप यादव व आरक्षी दुर्गेश नन्दन पटेल थाना मऊ द्वारा अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र स्व0 बेनी प्रसाद निवासी ग्राम बम्बुरी थाना मऊ जनपद चित्रकूट को एक बोरी में 25 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मऊ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। (iii). उ0नि0 वंशनारायण सिंह मय हमराह आरक्षी संदीप यादव व आरक्षी दुर्गेश नन्दन पटेल थाना मऊ द्वारा अभियुक्त विनोद कुमार सेन पुत्र स्व0 सुग्रीव प्रसाद निवासी ग्राम चंदई थाना मऊ जनपद चित्रकूट को एक बोरी में 28 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मऊ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। (iv). उ0नि0 सुरेश प्रताप सिंह मय हमराह मुख्य आरक्षी सौरभ यादव आरक्षी दीपक कुमार थाना पहाड़ी* द्वारा अभियुक्त राहुल गुप्ता पुत्र लालूराम निवासी बांदा जनपद बांदा हालमु0 लोहदा रोड पहाड़ी जनपद चित्रकूट को 26 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना पहाड़ी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। (v). उ0नि0 सुभाषचन्द्र उपाध्याय मय हमराह आरक्षी मंगला प्रसाद थाना मारकुण्डी द्वारा अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र सम्पत पाल निवासी दीपू कोलान थाना मारकुण्डी जनपद चित्रकूट को 40 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मारकुण्डी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।