वेलफेयर क्लब द्वारा 29वे शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न
निष्पक्ष जन अवलोकन
प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर वेलफेयर क्लब द्वारा 29वे शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को लंका मैदान स्थित मैरिज हॉल में किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम नगीना सिंह यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सोनी जिला प्रोवेशन अधिकारी, पारस नाथ यादव जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तथा क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि क्लब द्वारा जनपद में इतने बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता करा कर बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को सम्मान देने का क्लब का प्रयास गौरवमई एवं अद्भुत है, बच्चों के अंदर छुपे बहुमुखी प्रतिभा को तराश कर मंच देने का कार्य क्लब ने जो किया है इसके लिए क्लब के सारे पदाधिकारियों और सदस्यों को मैं सेल्यूट करता हूं उम्मीद करता हूं कि यह बच्चे क्लब के माध्यम से प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा को मुकाम दे सकेंगे। प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सोनी ने जिले के अंदर नृत्य की प्रतिभा को देखकर आश्चर्यचकित होकर कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से एक प्रस्तुति देकर हम सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों में हमेशा एक सहयोगी के रूप में तत्पर रहूंगा। जबकि विशिष्ट अतिथि पारस नाथ यादव ने बच्चों के बौद्धिक एवम बहुमुखी विकास के लिए क्लब की प्रशंसा करते हुए क्लब के अन्य विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। अतिथियों का स्वागत सचिव रामनाथ कुशवाहा तथा संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने किया। क्लब पर्यावरण प्रभारी प्रतीक यादव ने निर्णायक मंडल सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल सदस्यों में वाराणसी से ऋषभ यादव, पियूष किशन तथा गाजीपुर की प्रिंसेस बकस्टार मानसी वर्मा शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में जनपद तथा गैर जनपद से 187 प्रतियोगी शामिल रहे। प्रतियोगिता का परिणाम देर शाम प्रतियोगिता स्थल पर ही घोषित किया गया। निर्णायक मंडल के अनुसार एकल जूनियर में खुशी आबिदा फंक डांस क्लासेज प्रथम, आराध्या सिंह सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल, मेंहल सहाय सेंट जॉन्स स्कूल, शिवानी वर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय, हरुप कौर आहूजा शिव डू डाँस तृतीय जबकि सलोनी यादव एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, प्राची तथा आर्यन पटेल शिव डू डाँस तथा प्रियांशु तिवारी द प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी प्रकार एकल वरिष्ठ वर्ग में विक्की फ़्यूज़न फंक डांस क्लासेज तथा अदिति सिंह एड़ूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर संयुक्त रूप से प्रथम, एंजल चौरसिया रामदूत इंटरनेशनल स्कूल तथा ओम कुमार वाराणसी संयुक्त रूप से द्वितीय, पॉपिंग आरएस सिद्धार्थ इण्टर कालेज तृतीय स्थान पर रहे जबकि शुभम रितेश शिव डू डाँस, संध्या कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, मीनाक्षी सिन्हा एड़ूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, निहारिका जवाहर नवोदय विद्यालय का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया। युगल नृत्य में शिखा व सिमरन शिव डू डाँस प्रथम, शिवानी व खुशी फंक डांस क्लासेज द्वितीय तथा संजना व तन्नू जवाहर नवोदय विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। जबकि अन्वी व हरुप कौर आहूजा शिव डू डाँस, सौम्या व सुहानी एवरग्रीन पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी प्रकार समूह नृत्य में स्ट्रेंजर गर्ल्स ग्रुप व कंतारा ग्रुप जवाहर नवोदय विद्यालय प्रथम, खुशी ग्रुप फंक डांस क्लासेज द्वितीय, सूरज बिंद ग्रुप गणेशा डांस ऐकेडमी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि अनुप्रिया ग्रुप सूरज इंटरनेशनल स्कूल लक्ष्मी ग्रुप सनराइज पब्लिक स्कूल तथा सुभी ग्रुप संत कबीर पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कारों के लिए चुना गया। प्रतियोगिता का सफल संपादन पीजी कालेज टेरी के कुशल छात्रों द्वारा किया गया जबकि तकनीकी संचालन क्लब पदाधिकारी सत्यदेव दूबे तथा अजय यादव ने किया तथा संचालन क्लब जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने किया। क्लब ऑडिटर डा0 जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी विजयी प्रतिभागियों को क्लब द्वारा आयोजित होने वाले “29वें वेलफेयर उत्सव” में शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर अनिल सर, राजेश महतो, संजय वर्मा समेत क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।