सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने सुरेश सिंह कुशवहा के खिलाफ कोतवाली में पत्र देकर कार्रवाई की मांग

सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने सुरेश सिंह कुशवहा के खिलाफ कोतवाली में पत्र देकर कार्रवाई की मांग

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/ सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने सुरेश सिंह कुशवहा पुत्र लालबरत ग्राम बहुअरा टोला भैरवा तहसील व थाना रावर्ट्सगंज जिला सोनभद्र के खिलाफ कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग जो धोखाधड़ी एवं अवैध वसूली में लिप्त रहता है। उक्त व्यक्ति समाजवादी पार्टी में किसी पद पर नहीं है और न ही समाजवादी पार्टी का लेटर पैड का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत नहीं है। इसके बावजूद सुरेश सिंह कुशवाहा द्वारा लगातार अबैध रूप से समाजवादी पार्टी का लेटर पैड छपवा कर आम लोगों एवं सरकारी कर्मचारियों/संविदा कर्मियों की फर्जी शिकायत कर धन वसूली की जा रही है।