भीषण गर्मी में ग्रामीणों ने वृक्षों का सहारा लिया उसी के नीचे बैठकर दोपहरी में गर्मी से निजात पाई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर।भीषण गर्मी मे ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक पीपल वृक्ष,नीम,तथा बरगद इत्यादि वृक्षों की छाया में दोपहरी गुजारते रहे। रविवार को श्री कोटवाधाम चौराहे पर स्थित ब्रह्मदेव जी के नाम से प्रचलित पीपल वृक्ष की छाया में दोपहरी गुजारते दिखे।इस स्थान पर एक तरफ हनुमान जी का मन्दिर निर्माण हो रहा है।आम यूकेलिप्टस चिलवल, जामुन आदि के साथ बीच में करीब 325 वर्ष पुराना पीपल वृक्ष जिसमे इमली और एक साइड में बेल वृक्ष जो कि पूजनीय माना गया है।उसके उत्तर न्याय के देवता शनिदेव जी महराज की भब्य मूर्ति मन्दिर और आस पास अन्य तमाम वृक्षों की छाया पूरे परिसर में टुल्लू पम्प के पानी की तरावट ए सी से से कम नहीं।कई घन्टो तक गांव के लोगों के साथ राहगीर भी रुक कर गर्मी से सुरक्षा की।









