पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, जनपद मीरजापुर द्वारा पुलिस कार्यालय जनपद मीरजापुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण*
निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। आर.पी.सिंह” पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, जनपद मीरजापुर द्वारा अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय जनपद मीरजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, जनपद मीरजापुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर वार्षिक निरीक्षण से पूर्व गार्द की सलामी ली गयी । तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र, जनपद मीरजापुर द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं पत्रव्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा, आइ0जी0आर0एस0, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, डी0सी0आर0बी0, विषेश जांच प्रकोष्ठ, जनसूचना सेल, नक्सल सेल, पेशी पुलिस अधीक्षक इत्यादि शाखाओं के पत्रावली व अभिलेखों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया । इसी क्रम में पुलिस कार्यालय के सभी कार्यालयों व परिसर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक निर्देश । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहें ।









