ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थाना पहाड़ी पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया

ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में थाना पहाड़ी पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में निशिकान्त राय प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी के मार्गदर्शन में थाना पहाड़ी पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया। उल्लेखनीय है कि दिनाँक 12.06.2026 को एक वादी द्वारा थाना पहाड़ी में सूचना दी थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की पुत्री उम्र 22 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाना । सूचना के आधार पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 125/2026 धारा 87 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष पहाड़ी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं पीड़िता की बरामदगी हेतु उ0नि0 जंगबहादुर सिंह को निर्देशित किया गया। उ0नि0 जंग बहादुर सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए मुखविर की सूचना पर पीड़िता को बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीमः- 1.उ0नि0 जंगबहादुर सिंह 2.आरक्षी बहोरन सिंह 3.महिला आरक्षी सीमा देवी