यूपीटीईटी का पहला दिन: चित्रकूट में पहले दिन 4272 में 426 अभ्यर्थी नदारद रहे
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पहले दिन सब कुशल संपन्न हो गई, अभी यह परीक्षा 3 व 4 जून को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर होगी, परीक्षा में कुल 10,860 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों , सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित ड्यूटी में लगे सभी लोगों से साफ तौर पर कहा है कि शासन की मंशानुरूप नकल विहीन टेट की परीक्षा संपादित होनी चाहिए इसके लिए जो भी शासन के दिशा निर्देश हैं उनका शत् प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिले में चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी, जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी, सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि पहले दिन प्रथम पाली में पंजीकृत 2136 में 1918 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 218 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में पंजीकृत कुल 2136 में 1928 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल रहे जबकि 208 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि टेट परीक्षा सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 से 5:00 बजे तक होगी, जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि 2 जुलाई को दोनों पारियों में अपर प्राइमरी की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई,3 जुलाई को प्रथम पाली में अपर प्राइमरी व दूसरी पाली में प्राइमरी स्तर की परीक्षा होगी जबकि 4 जुलाई को प्रथम पाली में प्राइमरी स्तर की टेट परीक्षा होगी। चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि नकल बिहीन परीक्षा संपादित कराने के लिए पूर्व से ही निर्देशित किया गया था कि बहुत ही सावधानी की जरूरत है परीक्षा के दौरान कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए अभ्यर्थियों के साथ अच्छा व्यवहार हो लेकिन नकल जैसी कोई भी गुंजाइश नहीं होनी चाहिए ।सभी केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं ।सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के साथ जिले के पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त आईपीएस तेजस्वरूप सिंह ने भी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया, एडीएम चंद्रशेखर,अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय, कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ,सीओ सिटी सत्येंद्र पटेल केंद्र सुरक्षा प्रभारी विनोद कुमार राय भी मुस्तादी से लगे रहे, यही वजह रही कि कहीं पहले दिन डेट की परीक्षा में कहीं कोई गड़बड़ी के समाचार नहीं मिले सभी कक्ष निरीक्षक समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें ,अभ्यर्थी सिर्फ प्रवेश पत्र और काला वाल प्वाइंट पेन लाएंगे और कोई सामग्री साथ में लाना प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा केंद्र के गेट पर बायोमेट्रिक जांच की गई, कोई भी गलत अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में नहीं पहुंच पाया इस बार तो ड्यूटी में लगे कक्ष निरीक्षकों की भी बायोमेट्रिक जांच हुई। पहले दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 4272 में 3846 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 426 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा को सकुशल संपादित कराने में परीक्षा प्रभारी श्रीनिवास त्रिपाठी विवेक तिवारी फूलचंद चंद्रवंशी,वीरेंद्र शुक्ला ऋषि कुमार शुक्ला डॉक्टर आलोक शुक्ला रामगोपाल दुबे वीरेंद्र नाथ गर्ग इंद्र कुमार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार गुप्त , सेक्टर मजिस्ट्रेट रजनीश पांडेय पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।









