देंवा हरख,पूरेडलई बंकी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया

देंवा हरख,पूरेडलई बंकी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया

अजय रावत।। बाराबंकी। विकासखंड बंकी , देवा,हरख व पूरेडलई में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। जिसमें बंकी ब्लॉक से किरन विश्वकर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष व अरुणेंद्र दीक्षित को ब्लॉक मंत्री , हरख ब्लॉक से कन्हैयालाल मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष एवं देवा ब्लॉक से सत्य प्रकाश तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष एवं अभिजीत श्रीवास्तव को ब्लॉक मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। पूरेडलई ब्लॉक से मनोज मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष , प्रमोद सिंह मंत्री ,तेज नारायण जायसवाल कोषाध्यक्ष एवं अवधेश यादव को वरिष्ट उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के मान-सम्मान, अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर मजबूत और सक्रिय टीम ही संगठन की वास्तविक ताकत होती है। नवगठित कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह शिक्षक हितों की रक्षा, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में उमा नाथ मिश्रा, दिलीप तिवारी जिला आई टी सेल (मीडिया) प्रभारी ,श्याम किशोर बाजपेई, राजेश श्रीवास्तव, जय कुमार, ललित पाण्डेय, ओमकार वर्मा, विकास वैश्य,सुषमा पटेल, निधि शुक्ला,वंदना श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी संजय पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता एवं शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।