संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में 912 मरीजो का उपचार किया गया

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में 912 मरीजो का उपचार किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ 912 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई है। सोमवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव कृष्ण, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर अजीत सिंह,तथा आंख के डाक्टर हसन सलीम ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं।65 मरीजों के डिजीटल व मैनुअल एक्सरे तथा 245 मरीजों के खून की जांच करवाई गई।