पासी उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश उर्फ सन्तोष रावत को लखनऊ के मोहनलाल गंज में पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर के आहवान पर मोहनलाल गंज में जाने से हाउस अरेस्ट कर रोका गया

पासी उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश उर्फ सन्तोष रावत को लखनऊ के मोहनलाल गंज में पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर के आहवान पर मोहनलाल गंज में जाने से हाउस अरेस्ट कर रोका गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। लखनऊ के मोहनलाल गंज में प्रशासन द्वारा माही पासी के बोर्ड को गिरा देने के विरोध में पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर के आहवान पर मोहनलाल गंज में प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन में जाने से रोकने को लेकर पासी उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश उर्फ सन्तोष रावत को उनके कार्यालय नाका पैसार के विशाल मेगामार्ट के सामने बीती रात से ही हाउस अरेस्ट किया गया। पासी उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश उर्फ सन्तोष रावत ने कहा है कि प्रदेश सरकार संगठनों एवं विपक्षी दलों पर दमनकारी रुख अपना रही है।जिसका पासी समाज निंदा करती है। सरकार की दमनकारी नीतियों से सभी वर्गों के लोग परेशान हैं।यह ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर जी भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे आज उन्हीं द्वारा आयोजित कार्यक्रम था।