संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 850 मरीजों का उपचार किया गया

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 850 मरीजों का उपचार किया गया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 850 नये पुराने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई हैं। बुधवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव कृष्ण, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर नीरज वर्मा डाक्टर अजीत सिंह डाक्टर हसन सलीम इत्यादि चिकित्सकों ने नये पुराने 850 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं 263 मरीजों के खून की जांच करवाई गई है।जब कि 57 मरीजों के डिजीटल व मैनुवल एक्सरे करवाये गये हैं।